फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल रहा निराशाजनक

राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल रहा निराशाजनक

Thu, 29 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल रहा निराशाजनक

विज्ञापन
पोखरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोखरी बाजार में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली। कहा कि राज्य और केंद्र सरकार जनता को गुमराह कर रही है। इसके बाद मुख्य बस स्टेशन पर हुई सभा में कांग्रेस पदाधिकारियों ने सरकार को जमकर कोसा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। कहा कि जनता आगामी निकाय और लोक सभा चुनाव में सरकार को करारा जवाब देगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र नेगी ने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रेनू नेगी, विजया कंडारी, ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश नेगी, मधूसुदन चौधरी, कुंवर सिंह, जगदीश, लक्ष्मी पंत, वीरेंद्र भंडारी, फतेराम सती, पूरण नेगी, संतोष चौधरी, देवेंद्र प्रकाश, रैजा चौधरी, राकेश और गजेंद्र आदि मौजूद थे। संचालन श्रवण सती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed