{"_id":"5abd1b094f1c1bda618b45e4","slug":"152234292814108-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 के स्टोर रूम में लगी आग, दस्तावेज राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 के स्टोर रूम में लगी आग, दस्तावेज राख
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। अपर बाजार रोड पर सीएचसी परिसर के पास बने आपातकालीन सेवा 108 के स्टोर रूम में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा स्टोर जल गया। पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय लोग आग पर नियंत्रण पाते तब तक स्टोर रूम में रखे दस्तावेज और उपकरण राख हो गए थे।
आपातकालीन सेवा 108 के कर्मियों सहित अपर बाजार रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के पास एक फाइबर का स्टोर टाइप कमरा बनाया गया था। 108 के चमोली जिला प्रभारी यशवंत नेगी ने बताया कि कमरे में चिकित्सीय संबंधी उपकरण, दस्तावेज और कुछ एक्सपायरी दवाइयां रखी थीं। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे अचानक स्टोर रूम में आग लग गई। स्टोर रूम में लाइट न होने से शार्ट सर्किट होने की आशंका भी नहीं है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, फायर सर्विस और आस पास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कमरा जलकर राख हो चुका था। नेगी ने बताया कि स्टोर रूम में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस में तहरीर दी गई है।