फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर परिक्रमा के बाद मंदिर में विराजी मां काली

नगर परिक्रमा के बाद मंदिर में विराजी मां काली

Mon, 26 Mar 2018 02:03 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
नगर परिक्रमा के बाद मंदिर में विराजी मां काली
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

अस्पताल रोड स्थित नवनिर्मित काली माता मंदिर में नगर परिक्रमा के बाद काली माता समेत कई देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापना की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर देवी मां के उद्घोष से गूंज उठा। लोगों ने देवी मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। जगह-जगह फूल मालाओं से कलश यात्रा का स्वागत किया गया। भक्ति धुनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। देर शाम तक मंदिर परिसर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।

रविवार को मंदिर परिसर से शुरू हुई नगर परिक्रमा, कोतवाली रोड, गीता भवन, सहारनपुर बस स्टैंड, आर्य समाज चौक, पहाड़ी गली, सिनेमा गली, अस्पताल रोड होते हुए वापस मंदिर में पहुंच संपन्न हुई। दोपहर एक बजे पूर्णाहुति के बाद मंदिर में देवी मां के साथ ही शिव परिवार, राम दरबार, राधा कृष्ण, भैरव, शनिदेव और शिवलिंग की स्थापना की गई। इस मौके पर पं. मनोज पैन्यूली, वंशीधर नौटियाल, शकुंतला, सियाराम पटेल, विजेंद्र कुमार, नंदू, राम किशोर, बॉबी, पं. आनंद, राजन शर्मा, बबली देवी, विमला मैठाणी, सीमा, जयंती पटवाल, सीमा पासवान, मीरा, विनिता पैन्यूली, अटल, सुमित्रा, आशुतोष, प्रमोद अग्रवाल, भगवती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed