{"_id":"5ab6b9ed4f1c1b00768b77d9","slug":"152192484614-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर खोला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर खोला व्रत
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
चैत्र नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को मां के कालरात्रि स्वरूप की आराधना की गई। कई मंदिरों और घरों में सप्तमी पूजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने देवी की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ कर आरती की गई। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। वहीं सप्तमी मानने वाले भक्तों ने घरों में कन्याओं को हलुवा, पूड़ी का भोग लगाकर व्रत खोला। पूरा क्षेत्र आस्था के रंग में रंगा नजर आया।
कालसी स्थित आद्य शक्ति पीठ काली मंदिर के कपाटों को शनिवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के लिए खोल दिया गया। सुबह से ही मंदिर में मां दुर्गा के सातवें रूप कालरात्रि के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां पर कई लोगों ने कन्या का पूजन करने बाद उन्हें हलुवा, पूड़ी और चने का भोग लगाया। घरों में दिनभर कन्याओं के पूजा का दौर जारी रहा। लोगों ने देवी मां की उपासना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह 10:30 बजे के बाद अष्टमी तिथि लगते ही घरों में कन्या पूजन का दौर शुरू हो गया। कई मंदिरों में जागरण और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
चकराता(ब्यूरो)। अष्टमी तिथि पर मां शाकुंभरी देवी झंडा सेवा समिति की ओर से छावनी बाजार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। माता के दर पर माथा टेक सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सर्व शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने आहुति डाल विश्व कल्याण की कामना की। इस मौके पर सुनील जैन, हरमोहन आनंद, सत्यपाल चड्ढा, अनूप चौरसिया, राजू जायसवाल, मनीष कुकरेजा, जागृत चड्डा, जुबिन गुलाटी, प्रदीप जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
माता का किया गुणगान
विकासनगर (ब्यूरो)। अष्टमी तिथि पर पछवादून गढ़वाल सभा के भवन में कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भजनों के माध्यम से माता का गुणगान किया। इस मौके पर सरिता रावत, अमिता नेगी, कमलेश रावत, सरोज मलासी, जयंती पटवाल, अनीता रावत, सुशीला, अन्नू , मंगला नेगी, अनीता कंडवाल, ओम प्रकाश राणा, अजय जुयाल, अनूप रावत आदि मौजूद रहे।