{"_id":"5ab410794f1c1bc0078b6a70","slug":"15217503911-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य को सबके सामने रखना ही सच्ची पत्रकारिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य को सबके सामने रखना ही सच्ची पत्रकारिता
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को ‘पत्रकारिता एवं जन संचार में करियर’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता विधानसभा के सूचना अधिकारी भारत चौहान शामिल हुए।
बृहस्पतिवार को आयोजित गोष्ठी में सूचना अधिकारी भारत चौहान ने बताया कि पत्रकारिता एवं जन संचार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। छात्र प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अपने करियर के रूप में चुन सकते हैं। सूचना एवं तकनीक के युग में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रकट करने के लिए हमारे पास तमाम संसाधन है। जिसका उपयोग करते हुए हम स्वयं को अच्छा पत्रकार सिद्ध कर सकते हैं। एक सच्चा पत्रकार वह है जो बिना किसी के बहकावे में आए सत्य को सबके सामने रखे। गोष्ठी में लोक पंचायत के सदस्य श्रीचंद शर्मा ने भी विचार रखे। गोष्ठी का संचालन डॉ. राजकुमारी चौहान ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट, करियर परामर्श प्रकोष्ठ के डॉ. विनोद रावत, डॉ. योगेश प्रसाद, डॉ. प्रभात दिवेदी, डॉ. सीमा, डॉ. दीप्ति बगवाड़ी, डॉ. राकेश नौटियाल आदि मौजूद रहे।