{"_id":"5ab410734f1c1b3a058b6b3c","slug":"15217503854-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी किनारे हटाए जाएं अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी किनारे हटाए जाएं अवैध कब्जे
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्वारना नदी में किए जा रहे अवैध कब्जों को हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को लोगों ने अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि भू-माफिया ने स्वारना नदी किनारे स्थित नगर पंचायत की जमीन पर नजरें टेढ़ी की हुई हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने नदी किनारे अवैध निर्माण किए हुए हैं। प्रशासन की उदासीनता के चलते माफिया के हौसले बुलंद हैं।
शिकायत के बाद भी अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नदी का रुख मुड़ने का खतरा भी खड़ा हो गया है। यदि अवैध निर्माण कार्य को नहीं रोका गया तो बरसात में नदी आबादी क्षेत्र का रुख करने लगेगी। अकबर कॉलोनी से लेकर फार्मासिटी तक लोगों ने नदी किनारे अवैध कब्जा कर झोपड़ियां और खोको का निर्माण कर दिया है। कहा अवैध कब्जों के न हटने पर लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रधान विजयपाल बर्तवाल, चंदर सिंह बिष्ट, अशोक नेगी, हरीश बिष्ट, अमित पंवार, बाबू, अमित नेगी आदि मौजूद रहे।