फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा

ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 23 Mar 2018 01:51 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत छरबा के ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान रुमीराम जसवाल पर सरकारी भूमि पर बाहरी लोगों को अवैध रूप से बसाने और वर्तमान ग्राम प्रधान के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते तहसील परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

समाज सेवी और प्रधानपति रामकरन सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान रुमीराम जसवाल निजी लाभ के लिए छरबा गांव स्थित सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बाहरी लोगों को बसाने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर पूर्व प्रधान ने वर्तमान प्रधान सीमा देवी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। उन्होंने अवैध निर्माण को रोकने के साथ ही ग्राम प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, पूर्व प्रधान ने आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया है। प्रदर्शन करने वालों में बीडीसी सोमा देवी, कुलविंदर सिंह, शशि कुमार, वीरेंद्र सिंह पुंडीर, अब्दुल रहमान, सतपाल, विरेंद्र सिंह, अवतार, सुरजीत सिंह, आनंद कुमार, मेहर सिंह, कंवलजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed