फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टेंडर के बावजूद नहीं हुआ काम शुरू

टेंडर के बावजूद नहीं हुआ काम शुरू

Fri, 23 Mar 2018 01:43 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
टेंडर के बावजूद नहीं हुआ काम शुरू
ब्यूरो/ऋषिकेश। ऊर्जा निगम की लापरवाही से भरत विहार और समीपवर्ती क्षेत्र के लोग परेशान हैं। टेंडर के बावजूद क्षेत्र में विद्युत लाइन की क्षमता नहीं बढ़ी है, जिससे लोग लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने निगम को समस्या के निस्तारण को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है, ऐसा नहीं होने पर उन्होंने निगम के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार को भरत विहार और शिवा इंक्लेव समेत आसपास के इलाकों के लोग शैल विहार स्थित निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अभियंता डीपी सिंह को समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपा। निवर्तमान सभासद विकास तेवतिया ने बताया कि लो-वोल्टेज की समस्या को देखते हुए आठ माह पूर्व उक्त क्षेत्र में एक फेज को बढ़ाकर थ्री-फेज करने के लिए निगम ने सर्वे किया था।
विज्ञापन

पांच महीने पहले निगम ने विद्युत लाइनों की क्षमता बढ़ाने के लिए टेंडर कॉल किए और इसके बाद संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया। तेवतिया ने बताया कि एजेंसी के कर्मचारी भरत विहार आदि क्षेत्रों में विद्युत पोल साइट पर डालकर चलते बने। डेढ़ माह बाद भी लाइनों की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। बताया कि समस्या का निराकरण नहीं होने से लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। प्रदर्शनकारियों में रवि कुमार, एमएल वालिया, देवेंद्र सिंह, वीके गर्ग, मनदीप सिंह, शैलेंद्र मोहन, मोहित उपाध्याय, विपिन, मंजुल जोशी, राजा, सन्नी, आशा, सत्या देवी, उषा देवी, संगीता, रेनु आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed