फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एम्स में लेंगे बीएमएलटी के छात्र प्रशिक्षण

एम्स में लेंगे बीएमएलटी के छात्र प्रशिक्षण

Fri, 23 Mar 2018 01:43 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
एम्स में लेंगे बीएमएलटी के छात्र प्रशिक्षण
ब्यूरो/ऋषिकेश। सूबे के एकमात्र ऑटोनोमस कॉलेज में बीएमएलटी कोर्स करने वाले छात्र-छात्राओं की ट्रेनिंग (इंटर्नशिप) अब एम्स संस्थान में होगी। एम्स प्रशासन कॉलेज के बीएमएलटी के छात्रा-छात्राओं को इंटर्नशिप कराने के लिए तैयार हो गया है। इस बाबत कॉलेज प्रशासन और एम्स के बीच चल रही समझौता प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई है।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीएमएलटी (बैचलर ऑफ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी) के छात्र-छात्राओं को अब इंटर्नशिप के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा। उन्हें एम्स में विश्वस्तरीय ट्रेनिंग की सुविधा प्राप्त हो सकेेगी। बताया कि इस बाबत एम्स और कॉलेज के मध्य पांच साल का करार हुआ है, जिसमें संस्थान के विशेषज्ञ और चिकित्सक छात्र-छात्राओं को ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, बॉयोकैमेस्ट्री, माइक्रो बायोलॉजी समेत विभिन्न प्रकार की जानकारियां व प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

एम्स की डीन प्रोफेसर सुरेखा किशोर ने बताया कि इस करार के तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को छह माह तक संस्थान में ट्रेनिंग दिया जाना तय हुआ है। बताया कि समझौते की अवधि पांच साल निर्धारित की गई है। वहीं, प्राचार्य डॉ. माहेश्वरी ने एम्स निदेशक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत से मुलाकात की। उन्होंने लंबित प्रस्ताव को अंतिम रूप दिए जाने पर एम्स प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर विभाग के समन्वयक डॉ. जीके ढींगरा, डॉ. कदयाधर दीक्षित, देवेंद्र भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed