{"_id":"5ab3dfa04f1c1ba4238b6b17","slug":"152173788619-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को बताया शोध की मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को बताया शोध की मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के वाणिज्य विभाग की ओर से रिसर्च मैथडॉलीजी पर पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के करीब 40 शोधार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. आलोक सकलानी ने शोध की मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से बताया। प्रो. सकलानी ने 1758 से अब तक शोध मैथर्ड में हुई प्रगति के बारे मे भी बताया। प्रो. हरदीप चहल ने शोध मैथडलौजी व उसमें उपयोग होने वाले विभिन्न टूल्स एवं उनके प्रयोगात्मक उपयोगों के बारे में व्याख्यान दिया। कार्यशाला में प्रो. जीएस बत्रा, प्रो. पंकज मदान, प्रो. एसएस खनका आदि ने भी छात्रों को संबोधित किया। कार्यशाला संयोजक डीन स्कूल ऑफ कामर्स प्रो. आरसी डंगवाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में प्रो. एसके श्रीवास्तव, प्रो. वीसी शर्मा, प्रो. एके पोखरियाल, प्रो. आरएस पांडे व प्रो. अतुल ध्यानी आदि मौजूद थे।