{"_id":"5ab2bc184f1c1b3a058b6802","slug":"15216632526-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनसार बावर में छह घंटे गुल रही बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनसार बावर में छह घंटे गुल रही बती
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
33केवी की बिजली लाइन में फाल्ट आने से जौनसार बावर क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। छह घंटे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। लाइट न होने से ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्रों, बैंक और पोस्ट ऑफिस में कामकाज प्रभावित रहा। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जौनसार बावर क्षेत्र में जारी बारिश से बुधवार सुबह 11 बजे चकराता और साहिया के बीच 33केवी की बिजली लाइन में फाल्ट आ गया। जिससे त्यूनी और कालसी तहसील क्षेत्र के 300 से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई। स्थानीय जयपाल सिंह, मातवर सिंह, प्रदीप आदि का कहना कि क्षेत्र में बिजली लाइनें बदहाल स्थिति में है। लंबे समय से विभाग ने इन लाइनों की मरम्मत नहीं कराई हैं। ऐसे में हल्की सी हवा चलने पर ही लाइट गुल हो जाती है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि फाल्ट को दूर कर शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
पेड़ पर गिरी बिजली
विकासनगर(ब्यूरो)। ढकरानी स्थित उद्यान विभाग के कार्यालय में उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जब परिसर में खड़े एक पेड़ पर बिजली जा गिरी। बिजली गिरने से पेड़ के बीच का हिस्सा जल गया। दोपहर तीन बजे पेड़ पर गरज के साथ बिजली जा गिरी। बिजली गिरता देख कार्यालय में मौजूद कर्मचारी और आसपास के लोग बाहर निकल आए। पेड़ के बीच का हिस्सा जल गया।