{"_id":"5ab2bc0f4f1c1bba758b6d00","slug":"15216632448-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग निर्माण के दौरान गुणवता से हुआ खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग निर्माण के दौरान गुणवता से हुआ खिलवाड़
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
नगर के वार्ड-8 में बनाई गई सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए लोगों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में नगर पालिका प्रशासन ने 7.90 लाख की लागत से वार्ड में सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया है। जिसमें ठेकेदार ने निर्माण के मानकों का पालन नहीं किया गया है। रोड का लेवल भी नहीं किया गया है, जिससे रास्ता कई जगह से ऊंचा-नीचा हो गया है। इससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सीवर का मेनहोल भी सड़क के लेवल से नीचे है। ऐसे में वहां भी गड्ढा है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता की जांच की मांग की।
शिकायती पत्र भेजने वालों में दीप चंद डबराल, शांति प्रसाद, कुलदीप विश्नोई, संजय बिश्नोई, सुरेंद्र कुमार, जगमोहन सिंह, विनोद रावत, राजकुमार कुकरेती, चंद्र किशन मैठाणी, बलदेव रोहिला, आसिया खातून, हिना, फुरकान अहमद, सुनीता देवी, लईक, इकराम अहमद, नवनीत, सदाकत अली, सलीम, सचिन शर्मा, गोपाल अरोड़ा, राजेश डबराल आदि शामिल रहे।
इस संबंध में नगर पालिकाध्यक्ष हरफूल महावर ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।