{"_id":"5ab2bc0c4f1c1b8f778b6c3d","slug":"152166324112-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनोल-हरिद्वार के बीच बस संचालन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनोल-हरिद्वार के बीच बस संचालन की मांग
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
जौनसार बावर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हनोल और हरिद्वार के बीच वाया मीनस परिवहन निगम की बस सेवा संचालन की मांग पर राष्ट्रीय गोरखा मोर्चा पार्टी ने परिवहन मंत्री यशपाल आर्य को ज्ञापन भेजा।
उन्होंने बताया कि हर साल सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महासू मंदिर हनोल में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन हरिद्वार से सीधे हनोल पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं है। ऐसे में श्रद्धालुओं को टूटकर सफर करना पड़ता है। वर्तमान में एक बस वाया पुरोला होते हुए संचालित की जा रही है। लेकिन उसमें लोगों का हनोल पहुंचने के लिए काफी समय लगता है। ऐसे में वाया मीनस बस संचालन होने से लोग कम समय में मंदिर तक पहुंच सकेंगे। ज्ञापन भेजने वालों में राष्ट्रीय गोरखा मोर्चा पार्टी के मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराज थापा, सोवन सिंह, अभिराम डोभाल, गजे सिंह, एमएस थापा, लच्छू टंडन, पुष्पा राणा, दिनेश पुनेठा, योगमाया क्षेत्री आदि के हस्ताक्षर हैं।