फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुए निवर्तमान चेयरमैन!

अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुए निवर्तमान चेयरमैन!

Thu, 22 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुए निवर्तमान चेयरमैन!
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

नगर निगम की अधिसूचना रद्द होने के बाद शासन द्वारा पालिका को बहाल करने में किए जा रहे विलंब के विरोध में बुधवार को निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा व बोर्ड के कुछ सभासद नगर पालिका कार्यालय में सांकेतिक तौर पर बैठे। उनका कहना था कि निगम की अधिसूचना समाप्त होने के बाद नगर पालिका अस्तित्व में आ चुकी है। लिहाजा, पालिकाध्यक्ष व सभासद कार्य कर सकते हैं।
निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा और कुछ सभासद बुधवार शाम करीब चार बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। इस दौरान वह पूर्व की भांति कुछ देर चेयरमैन कक्ष में बैठे रहे। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष दीप शर्मा ने कहा कि शासन ने पालिका की बहाली के बाबत कोई दिशा-निर्देश अभी तक जारी नहीं किए हैं। इस कारण विधिवत रूप से अध्यक्ष व सभासद कार्यालय में अपना कार्य संपन्न नहीं करा पा रहे हैं। इससे कार्यालय के कार्य व जनता के निकाय संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। शर्मा ने जनता में पालिकाध्यक्ष और सभासदों द्वारा अपनी वैधानिक स्थिति को स्पष्ट करने के लिए कार्यालय में कुछ समय के लिए सांकेतिक रूप से बैठने की बात कही। इस मौके पर निवर्तमान सभासद विकास तेवतिया, राधा रमोला, राजकुमारी जुगरान, विजयलक्ष्मी भट्ट, मधु मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
शासन ने भंग किए गए पालिका बोर्ड को बहाल करने के बाबत अभी कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। न्यायालय के आदेश का परीक्षण और उसका जवाब दिए जाने के लिए कागजी कार्रवाई चल रही है। पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष व सभासद निकाय में कुर्सी पर बैठे हैं, तो यह गलत है। इसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार सुमन
अपर सचिव एवं निदेशक शहरी विकास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed