{"_id":"5ab2ba414f1c1bac758b69d0","slug":"152166278219-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनों से वायु और वायु से मिलेगी आयु:चिदानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनों से वायु और वायु से मिलेगी आयु:चिदानंद
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/मुनिकीरेती।
परमार्थ निकेतन में शहनाई वादक विस्मिल्ला खान के जन्मदिन पर आयोजित साप्ताहिक संगीत साधना कार्यक्रम बुधवार को विधिवत संपन्न हुआ। इस मौके पर लोगों को स्वच्छता और संगीत चले साथ- साथ का संकल्प दिलाया गया।
अमेरिका से तीर्थनगरी पहुंचीं संगीतज्ञ अनंद्रा के सानिध्य में आयोजित संगीत साधना कार्यक्रम में देसी विदेशी पर्यटकों ने संगीत का भरपूर लुत्फ उठाया। इस दौरान आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने संगीतज्ञ विस्मिल्ला खान को याद किया। स्वामी चिदानंद ने कहा कि विस्मिल्ला खान ने शहनाई के सुरों से पूरी दुनिया में ख्याति अर्जित की। मोक्षदायिनी के परमभक्त विस्मिल्ला खान गंगा के तट पर बैठकर घंटों संगीत का रियाज करते थे। इस मौके पर स्वामी ने लोगों को स्वच्छता और संगीत चले साथ-साथ का संकल्प भी दिलाया। विश्व वानिकी दिवस पर उन्होंने कहा कि जीवन में प्रकृति और प्रसन्नता का समावेश समानरूप से होना चाहिए। विश्व में प्रसन्नता को बनाए रखने के लिए पेड़ लगाकर पर्यावरण का संरक्षण करना होगा। उन्होंने ‘वन है तो वायु है और वायु है तो आयु है’ का संदेश भी दिया। स्वामी चिदानंद ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से जीवन में दो पौधे लगाने का आह्वान किया।