{"_id":"5ab292f04f1c1bbf758b6a95","slug":"1521652717780-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घोष हुनर आगाज के लिए 80 प्रतिभागियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घोष हुनर आगाज के लिए 80 प्रतिभागियों का चयन
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। हिमालयन यूथ मूवमेंट की ओर से होने वाले उद्घोष हुनर आगाज समारोह के लिए ऑडियान प्रक्रिया समाप्त हो गई है। समारोह में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए 80 फाइनलिस्ट प्रतिभागियों का चयन किया गया है।
गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित ऑडिटोरियम में हिमालयन यूथ मूवमेंट की ओर से 28 से 30 मार्च तक उद्घोष हुनर आगाज का आयोजन होगा। समारोह के पहले दिन आयोजित शैक्षणिक सत्र के दौरान आईएएस अधिकारी छात्रों को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। समारोह आयोजन समिति के दर्शन दानू व मनोज रावत ने बताया कि डांस व गायन प्रतियोगिता के लिए 20-20, मॉडलिंग के लिए 16 व थिएटर के लिए 4 प्रतिभागियों का चयन किया। मनोज रावत ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर अतिथियों के सम्मान में भोटिया नृत्य (पौंणा डांस) किया जाएगा। ऑडिशन में डा. संजय पांडे, ईशान डोभाल, रजत गुसाईं व कविता कुमेड़ी निर्णायक की भूमिका में रहे। ऑडिशन के संपन्न में मंजीत रावत, प्रदीप डोबरियाल, लोकेश अधिकारी, नितिन डागर, रमन पटेल, निकिता शर्मा आदि ने सहयोग किया।