{"_id":"5ab292e64f1c1b2b618b4ca7","slug":"15216527065-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारियों को स्वास्थ्य बिगड़ा, नौ किलो तक गिरा वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारियों को स्वास्थ्य बिगड़ा, नौ किलो तक गिरा वजन
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर संघर्ष समिति के आंदोलनकारियों का अनशन बुधवार को भी जारी रहा। पिछले सात दिनों से अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई। अनशनकारियों का वजन 9 किलो तक कम हुआ है।
रामलीला मैदान में 7 दिसंबर 2017 से आंदोलन चल रहा है। यहां 26 जनवरी से लगातार लोग भूखहड़ताल पर हैं। सातवें चरण में रणजीत शाह और महावीर सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डा. आकांक्षा ने दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रणजीत शाह के वजन में 9 किलो और महावीर सिंह के वजन में 6 किलो तक की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही शरीर में पानी की कमी भी मिली है। डॉक्टर ने अनशनकारियों को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। वहीं अनशनकारियों ने राजधानी की मांग पूरी होने तक अनशन करने की चेतावनी दी। आंदोलन के समर्थन में बुधवार को सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पूरन सिंह नेगी, धनीराम और नेत्र सिंह गुसाईं सहित कई लोग बैठे।
आज बाजार बंद का एलान
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को स्थायी राजधानी संघर्ष समिति गैरसैंण सहित आसपास का बाजार बंद रखेगी। इसके साथ ही टैक्सी यूनियन के वाहन भी नहीं चलेंगे। बुधवार शाम को बाजार में संघर्ष समिति ने रोस्टर चलाते हुए सभी व्यापारियों और टैक्सी यूनियन से राजधानी आंदोलन को सफल बनाने के लिए बाजार बंद करने की अपील की।