फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मांगों को लेकर प्रधानों ने दिया धरना 17-35-07

मांगों को लेकर प्रधानों ने दिया धरना 17-35-07

Wed, 21 Mar 2018 10:39 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रधानों ने दिया धरना 17-35-07

विज्ञापन
भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। निकायों में ग्राम पंचायतों को शामिल न करने, पंचायती राज एक्ट लागू करने, प्रधानों को पेंशन योजना शुरू करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने विधानसभा कूच किया, लेकिन पुलिस ने प्रधानों को दिवालीखाल बैरियर पर ही रोक दिया। नाराज प्रधानों ने बैरियर के पास ही धरना शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक धरने के बाद प्रधानों ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।

प्रधानों ने कहा कि आज तक प्रदेश के पंचायती राज एक्ट पर अमल नहीं किया गया है, जिससे गांवों के हक हकूकों का हनन हो रहा है। प्रधानों ने पेंशन की मांग भी की। धरना देने वालों में प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव कुंदन सिंह मेहता, किशनपुर रैक्वाल के प्रधान तारा सिंह बिष्ट, सहसपुर के ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण चौहान, नैनीताल के जिलाध्यक्ष कुंदन सिंह, जोशीमठ के ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, रितेश जोशी, कर्णप्रयाग के खिलदेव सिंह, भगवान कंडवाल, अनिल प्रधान, कुलदीप खत्री और देवेंद्र चौहान सहित कई प्रधान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed