फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगली, जैम और हरगांव में 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति हुई ठप

नगली, जैम और हरगांव में 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति हुई ठप

Wed, 21 Mar 2018 10:31 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
नगली, जैम और हरगांव में 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति हुई ठप

विज्ञापन
आदिबदरी। जल संस्थान के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाहियों के चलते क्षेत्र के नगली, जैम और हरगांव में 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। ऐसे में ग्रामीण एक से दो किमी दूर प्राकृतिक जलस्रोतों से पीने के पानी की आपूर्ति करने को मजबूर हैं।

कुंवर सिंह कठैत, बलवंत भंडारी, मुकेश खंडूड़ी, माहेश्वरी देवी आदि ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए ग्रामीणों की मांग पर करोड़ों की लागत से बारह गांव पेयजल योजना का निर्माण किया गया था, लेकिन इन गांवों में 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति व्यवस्थित करने की मांग की तो अवर अभियंता नीरज झिंक्वाण ने भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र की व्यस्त होने की बात कही। उन्होंने बेलदार को पेयजल आपूर्ति व्यवस्थित करने के निर्देश दिए लेकिन अभी तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा यदि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed