{"_id":"5ab170694f1c1bb6758b6768","slug":"15215783401-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैशवाला में ब्लब बनाने का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैशवाला में ब्लब बनाने का प्रशिक्षण शुरू
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/डोईवाला। स्पैक्स की ओर से मुख्यमंत्री स्वरोजगार प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत डैशवाला ग्राम पंचायत की केशवपुरी बस्ती क्षेत्र में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एलईडी बल्ब एसेेंबलिंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। बताया गया कि महिलाओं के अलावा युवाओं को भी जोड़ा जाएगा। सोमवार को केशवपुरी क्षेत्र में एलईडी बल्ब बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी शैलेंद्र त्यागी ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि एलईडी बल्ब की वर्तमान समय में मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। महिलाएं कम समय में प्रशिक्षित होकर इसे व्यवसाय के रूप में शुरू कर सकती है।
डैशवाला ग्राम प्रधान रविपाल ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम से ग्रामीण महिलाओं में उत्साह बढ़ा है। ग्राम स्तर पर इसको लगातार संचालित करने में सहयोग दिया जाएगा। मास्टर ट्रेनर रामतीर्थ ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को एलईडी बल्ब को तैयार करने की विधि सिखाई। बताया कि महिलाओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में भी तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम में उपप्रधान मीना पाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रोहित क्षेत्री, सभासद पंकज शर्मा, विस्तारक रामगोपाल शर्मा, कमला, देवेंद्र प्रसाद, नारायण साहनी, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।