{"_id":"5ab170654f1c1b094a8b65ad","slug":"15215783371023-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 लाख से सुधरेगी विद्युतीकरण व्यवस्\nथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 लाख से सुधरेगी विद्युतीकरण व्यवस् था
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। वर्षों से जर्जर हालत में खड़े विद्युत पोल और बिजली की झूलती तारों से रायवाला, प्रतीतनगर व गौहरीमाफी के लोगों को जल्द निजात मिलेगी। 22 लाख 86 हजार की लागत से विद्युत पोल व झूलती तारों को बदलने से क्षेत्र को लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान होगा। विद्युत वितरण उपखंड रायवाला के अंतर्गत रायवाला, वैदिकनगर, खांडगांव व गौहरीमाफी में जल्द विद्युतीकरण व्यवस्था में सुधार कार्य किए जाएंगे। ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद ऊर्जा निगम ने ग्रामीणों की समस्या का संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में वर्षों पुराने जर्जर हो चुके विद्युत पोलों और झूलती तारों को बदलने का निर्णय लिया है। बताया गया कि ग्रीष्मकाल में बिजली की सप्लाई अक्सर बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है, साथ ही प्रतीतनगर और गौहरीमाफी में लोगों को अक्सर लो-वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ती है।
कहां क्या कार्य होंगे
- 7.7 लाख प्रतीतनगर, होशियारी मंदिर, खांडगांव, टिहरीफार्म में जर्जर पोल बदलने और एलटी लाइन पर फेस बढ़ाने का कार्य।
- 6.75 लाख से प्रतीतनगर, वैदिकनगर, गौहरीमाफी में पोल बदलने, एचटी व एलटी निर्माण कार्य।
- 9.4 लाख से गढ़ी श्यामपुर, छिद्दरवाला, गुमानीवाला में पुराने पोल व तार बदलने का कार्य।
कोट्स
वर्षों पुराने सड़े-गले पोलों को बदलने और लो-वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए क्षेत्र में कार्य किए जाने हैं। जिसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। योजना का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
महेंद्र सिंह, एसडीओ, विद्युत वितरण उपखंड, श्यामपुर।