{"_id":"5ab170554f1c1b8f778b69a1","slug":"152157832115-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत ने अर्द्घकुंभ के बजट को लगाया ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत ने अर्द्घकुंभ के बजट को लगाया ठिकाने
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/मुनिकीरेती। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक ने अर्द्ध कुंभ मेला-2016 में निकाय क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के लिए मिले बजट को ठिकाने लगा दिया। अधिकारियों ने सड़क निर्माण और कूड़े की ठेलियों की खरीद में बाजार रेट से अधिक दरों पर सामान खरीदकर लाखों रुपये की धांधली की। सूचना के अधिकारी के तहत मांगी गई जानकारी में इसका खुलासा हुआ है। आरटीआई कार्यकर्ता जोशी ने इसकी शिकायत पौड़ी जिला प्रशासन से की है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। आरटीआई कार्यकर्ता जोशी ने बताया कि नगर पंचायत से अर्द्ध कुंभ मेला-2016 के बजट से व्यय की धनराशि की जानकारी सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई। जिसमें नगर पंचायत ने सड़क निर्माण और पथ प्रकाश के लिए 42 लाख 11 हजार रुपये के बजट को दो किश्तों में खर्च करना दर्शाया है। बजट से स्वर्गाश्रम स्थित प्रेमवर्णी आश्रम से गीता आश्रम के मातेश्वरी अस्पताल होते हुए ऋषिकेश हैरिटेज तक सड़क निर्माण कार्य पर लगभग 17 लाख, तीन हजार रुपये व्यय होना बताया गया है।
नगर पंचायत ने उक्त धनराशि से 360 मीटर लंबी व दो मीटर चौड़ी सड़क निर्माण का दावा किया है, जबकि मौके पर उक्त सड़क की पैमाइश से पता चला है कि सड़क की लंबाई महज 155 मीटर है। जोशी ने आरोप लगाया कि उक्त सरकारी धनराशि में 13 लाख रुपये की बंदरबांट की गई है। सफाई, रसायन उपकरण और वाहन क्रय के लिए एक करोड़ 49 लाख, छह हजार रुपये खर्च किए गए। जबकि कूड़ा निस्तारण के लिए बोर्ड ने 15,905 प्रति रिक्शा की दर से 12 रिक्शों की खरीद की, जिसकी कुल धनराशि 1,90,860 रुपये है। जबकि बाजार भाव 9000 रुपये प्रति रिक्शा है, जिसकी कुल धनराशि 1,08,000 है।
बताया कि हाथकूड़ा ठेली 5200 रुपये प्रति नग की लागत से 50 हाथ कूड़ा ठेलियों की खरीद की गई है, जिनकी कुल धनराशि 2,60,000 है। जबकि बाजार भाव जीएसटी सहित 3400 रुपये प्रति ठेली है, जिसकी कुल लागत 1,70,000 है, ऐसे में इस खरीद में अंतर साफ दिखता है। कूड़ा एकत्रित करने के लिए बोर्ड ने 27,905 प्रति नग के हिसाब से 20 कलस्टर बिन खरीदे। जिनकी कुल धनराशि 5,58,100 है। बाजार भाव जीएसटी सहित 12,000 प्रति नग है। ऐसे में बोर्ड और बाजार के भाव में सीधे तौर पर 3,18,100 का अंतर है। इसके अलावा कई अन्य खरीदारी में नगर पंचायत प्रशासन के स्तर से धांधली सामने आई है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं जिम्मेदार
नगर पंचायत में खरीदारी में धांधली का मामला संज्ञान में नहीं है। मेरी नियुक्ति हाल ही में हुई है, जानकारी जुटाकर मामले को दिखवाया जाएगा, यदि प्रशासन इसकी जांच कराता है तो निकाय स्तर से पूरा सहयोग किया जाएगा।
- मोहन प्रसाद गौड़ अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, स्वर्गाश्रम जौंक
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में कुंभ मेला- 2016 के बजट में धांधली की शिकायत मिली है। प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद धांधली की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- कमलेश मेहता, उपजिलाधिकारी, यमकेश्वर।