फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आबादी में घुसा हाथियों का झुड, फसल रौंदी

आबादी में घुसा हाथियों का झुड, फसल रौंदी

Wed, 21 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आबादी में घुसा हाथियों का झुड, फसल रौंदी
ब्यूरो/डोईवाला। वन सीमा से सटे दूधली गांव में देर रात घुस आए हाथियों के झुंड ने गेहूं और गन्ने की फसल को रौंदते हुए चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। आबादी में चहलकदमी कर चिंघाड़ते हुए ग्रामीणों को भयग्रस्त कर दिया। राजाजी राष्ट्रीय पार्क की रामगढ़ वन रेंज के समीपस्थ गांव दूधली में देर रात हाथियों का झुंड आबादी में आ धमका। हाथियों ने पहले तो आबादी में इत्मीनान से चहलकदमी की और बाद में जोर-जोर से चिंघाड़ना शुरू कर दिया। दूधली में हाथियों को रोकने के लिए बनाई गई चारदीवारी के गेट को हाथी ने क्षतिग्रस्त करते हुए किसान राजन थापा, सुमित थापा और पवन कुमार आदि की गेंहू और गन्ने की फसल को बरबाद कर दिया।
विज्ञापन

आए दिन हाथियों की आमद से ग्रामीणों को जानमाल का भय सता रहा है। ग्रामीण सुमित थापा ने बताया कि जंगली हाथियों को रोकने के लिए विभागीय अधिकारी ठोस कार्ययोजना नहीं बना रहे है, जिससे किसानों और ग्रामीणों को नुकसान उठाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीण दिनेश थापा, राजेश गुरुंग, कैलाश कुमार, ललित पंत, भगवान दास आदि तमाम लोगों ने सरकार से समस्या के निदान की मांग की है। रामगढ़ रेंजर राकेश नेगी ने बताया कि हाथियों की आमद पर अंकुश लगाने के लिए विभागीय गश्ती दल को सक्रिय कर दिया गया है। सूचना मिलने पर टीम मौके पर जाकर हाथियों को जंगल में खदेड़ने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed