{"_id":"5aafec194f1c1b92778b6422","slug":"152147893019-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी राजधानी के लिए तहसील में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी राजधानी के लिए तहसील में की तालाबंदी
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरसैंण। गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में आमरण अनशन सोमवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और तहसील में सांकेतिक तालाबंदी की। इस दौरान हुई बैठक में आज मंगलवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव की रणनीति तैयार की गई। कहा गया कि गैरसैंण राजधानी के लिए अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। आंदोलनकारियों ने मुख्य चौराहे पर राज्य सरकार का पुतला दहन भी किया।
रामलीला मैदान में आंदोलन के छठे चरण में रणजीत शाह और महावीर सिंह पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर है। रविवार देर शाम डाक्टरों ने पहली बार आंदोलनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण में आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई। आंदोलनकारियों ने प्रशासन की उदासीनता को लेकर नारेबाजी की। खेड़ा के जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सरकारों ने पहाड़ की अनदेखी की है। इस दौरान केंद्रीय समिति के अध्यक्ष चारू तिवारी, संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, धनीराम, लक्ष्मण पंवार, कमला पंवार, पूरन सिंह नेगी, कृष्णा नेगी, सरोज शाह, जसवंत, प्रवीण सिंह, प्रमुख सुमति बिष्ट, मंजू बिष्ट, सुरेंद्र रावत, राम प्रसाद उप्रेती आदि मौजूद थे।
चौखुटिया इकाई ने निकाली बाइक रैली
गैरसैंण राजधानी संघर्ष समिति की चौखुटिया इकाई ने स्थायी राजधानी की मांग को लेकर चौखुटिया से गैरसैंण तक बाइक रैली निकाली। इस दौरान आंदोलनकारियों ने गैरसैंण राजधानी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग की। रैली निकालने वालों में कुलदीप मेहरा, राजेंद्र कांडपाल, गगन केड़ा, प्रकाश रावत, गबर सिंह, भीम सिंह, साजन बर्मा, इंद्र सिंह अटवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
आंदोलनकारियों ने किया मुंडन
गैरसैंण स्थायी राजधानी को चल रहे आंदोलन में सोमवार को आंदोलनकारियों ने सिर मुंडाकर विरोध किया। सिर का मुंडन करने वाले रणजीत सिंह शाह, प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव नरेंद्र रावत, कालीमाटी के धनीराम ने कहा कि सरकार बताए कि प्रदेश की राजधानी कहां है।