फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क की हिल कटिंग होते ही चट्टान से हुआ भूस्खलन

सड़क की हिल कटिंग होते ही चट्टान से हुआ भूस्खलन

Mon, 19 Mar 2018 10:27 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क की हिल कटिंग होते ही चट्टान से हुआ भूस्खलन
गोपेश्वर। ग्राम पंचायत देवलधार के सिरोखोमा गांव के भोटिया जनजाति के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए निर्मित हो रही गोपेश्वर-सिरोखोमा सड़क निर्माण कार्य करीब 50 मीटर हिल कटिंग के बाद रुक गया है। चट्टान से हो रहे भूस्खलन के कारण ग्रामीण पैदल आवाजाही भी नहीं कर पा रहे हैं। बीते 17 फरवरी को ग्रामीणों के आंदोलन के बाद छह किमी गोपेश्वर-बैतरणी-सिरोखोमा-सैंटुणा-बैरागना सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन हिल कटिंग से यहां भूस्खलन शुरू हो गया है। लोनिवि के ईई डीएस रावत का कहना है कि भूस्खलन से सड़क निर्माण कार्य करना मुश्किल हो गया है। डीएम को भी समस्या से अवगत करा दिया गया है। महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी, होशियार सिंह, प्रशांत डिमरी, सुरेंद्र घरिया, जितेंद्र परमार और दौलत सिंह ने कहा कि सिरोखोमा में अनुसूचित जनजाति के ग्रामीण निवास करते हैं। गोपेश्वर- सिरोखोमा सड़क को वर्ष 2013 में सैद्धांतिक स्वीकृति मिली थी। अब लंबे समय तक आंदोलन करने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन भूस्खलन से पैदल रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इधर, डीएम आशीष जोशी ने लोनिवि को आवाजाही के लिए पैदल रास्ता निर्मित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed