{"_id":"5aafec114f1c1ba2238b6065","slug":"152147892315-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्रीष्मकालीन राजधानी पहाड़ के हित में नहीं: कुंजवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्रीष्मकालीन राजधानी पहाड़ के हित में नहीं: कुंजवाल
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरसैंण। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल सोमवार को रामलीला मैदान में स्थायी राजधानी को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में धरने पर बैठे। इस दौरान कुंजवाल ने कहा कि गैरसैंण राजधानी का मुददा सदन में उठाया जाएगा।
कांग्रेस सरकार में गैरसैंण राजधानी के प्रबल पक्षधर रहे गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने से पहाड़ का हित नहीं होगा। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने से ही पहाड़ से लगातार हो रहे पलायन पर लगाम लगाई जा सकेगी। कुंजवाल ने आंदोलन के समर्थन में रामलीला मैदान में आधा घंटे तक धरना दिया। देर शाम गैरसैंण को स्थायी राजधानी की मांग लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की पदयात्रा रामलीला मैदान पहुंची। अल्मोड़ा से चली पदयात्रा को गैरसैंण पहुंचने में छह दिन लगे। पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने कहा कि पहाड़ में बेरोजगारी, पलायन, स्वास्थ्य आदि सुविधाओं की स्थापना के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाना चाहिए। पदयात्रा में रेखा धस्माना, आनंदी वर्मा, एडवोकेट बिमला, रंजना सिंह आदि शामिल थे।