{"_id":"5aafe7664f1c1bbf088b61d6","slug":"15214777274-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीड़ के जंगल में भड़की आग से कई हेक्टेयर वन संपदा हुई खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीड़ के जंगल में भड़की आग से कई हेक्टेयर वन संपदा हुई खाक
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग के समीप बालखिला और सिरों गांव के जंगलों में लगी आग से कई हेक्टेयर वन संपदा नष्ट हो गई है। देर शाम तक आग पिलंग गांव की सीमा तक पहुंच गई थी। बदरीनाथ वन प्रभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर इनर लाइन का निर्माण किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज है कि कर्मचारी आग पर काबू नहीं पा सके। आग से दशोली और मंडल घाटी में दिनभर गहरी धुंध छाई रही। सिरों गांव के ग्रामीणों ने भी गांव की सीमा तक पहुंची आग को बुझाया, जिसके बाद आग गोपेश्वर-पोखरी सड़क की ओर पहुंच गई।
स्थानीय निवासी पुष्कर और कुंवरी देवी का कहना है कि आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र में चीड़ का घना जंगल है। जंगल में इन दिनों पीरुल जमा है, जिससे आग अधिक दूर तक फैल गई। इधर, बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ एनएन पांडेय का कहना है कि आग बुझाने के लिए कर्मचारियों को भेज दिया गया है।