फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संजय घिल्डियाल व उमा घिल्डियाल ने किया अनशन समाप्त

संजय घिल्डियाल व उमा घिल्डियाल ने किया अनशन समाप्त

Mon, 19 Mar 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
संजय घिल्डियाल व उमा घिल्डियाल ने किया अनशन समाप्त
श्रीनगर। स्थायी राजधानी गैरसैंण के लिए अनशन कर रहे संजय घिल्डियाल व उमा घिल्डियाल ने अशन समाप्त कर दिया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि गैरसैंण घेराव कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आंदोलन कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। अगर विधानसभा सत्र के दौरान स्थायी राजधानी की घोषणा नहीं की गई तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी रणनीति के लिए बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित किए जाने की मांग के लिए संजय घिल्डियाल 17 व उमा घिल्डियाल 5 दिनों से स्थानीय गोला पार्क में आमरण अनशन बैठे थे। सोमवार देर शाम दोनों अनशनकारियों ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मदन मोहन नौटियाल के हाथों जूस पीकर अनशन समाप्त कर दिया। अनशनकारियों ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय 20 मार्च को गैरसैंण घेराव कार्यक्रम में शिरकत करने का निर्णय लिया है। श्रीनगर से सभी आंदोलनकारी गैरसैंण रवाना हो रहे हैं। आंदोलन कोर कमेटी की संयोजिका गंगा थपलियाल ने कहा कि अगर सरकार बजट सत्र के दौरान स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित नहीं करती है, तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा। कहा कि आंदोलन समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि स्थगित किया गया है। बजट सत्र में स्थायी राजधानी पर सरकार के रुख के बाद आंदोलन की अग्रिम रणनीति तय कर दी जाएगी। इस अवसर पर गायत्री थपलियाल, प्रवीण रावत, अतुल सती, नवीन नौटियाल, त्रिलोक सिंह रावत, राजीवी विश्नोई, अनिल स्वामी, राजेंद्र सिंह रावत, शकुंतला राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed