{"_id":"5aaecf1b4f1c1b68248b6063","slug":"15214059725-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी त्यूनी में अधूरे कक्ष निर्माण पर वीडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी त्यूनी में अधूरे कक्ष निर्माण पर वीडीओ को नोटिस
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
दो साल बाद भी जीआईसी त्यूनी में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य पूरा न होने पर ब्लॉक प्रशासन हरकत में आ गया है। इस मामले में खंड विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस जारी कर शीघ्र निर्माण कार्य पूरा न होने पर कार्रवाई की बात कही है।
रविवार के अंक में अमर उजाला ने ‘दो साल से अधर में लटका अतिरिक्त कक्षों का निर्माण’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था। जिसके बाद हरकत में आए खंड विकास अधिकारी ने तत्कालीन वीडीओ का स्पष्टीकरण तलब किया है। दो साल पूर्व स्कूल परिसर में तीन अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए मनरेगा से 11 लाख और विधायक निधि से पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। जिसमें से मनरेगा निधि के तहत 11 लाख रुपये का आहरण भी कर लिया गया था। लेकिन अब तक निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। निर्माण कार्य लेंटर डालने के बाद से आगे नहीं बढ़ सका है। स्कूल में करीब 700 छात्र अध्ययनरत हैं। जिन्हें भवन कमी के चलते खुले में आखर ज्ञान बांचने को मजबूर होना पड़ता है। इस मामले में प्रधानाचार्य देव सिंह शाह भी जिला विकास अधिकारी को पत्र लिख चुके हैं। बीडीओ राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शीघ्र भवन निर्माण कार्य पूरा न होने पर तत्कालीन वीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।