{"_id":"5aaecf184f1c1b5a598b4c66","slug":"15214059691-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने वाली महिलाएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने वाली महिलाएं सम्मानित
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
महिला दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि योग समिति की ओर से रेनबो चिल्ड्रेन एकेडमी बाड़वाला में गोष्ठी का आयोजन किया गया। बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने पर माला देवी, पूर्णिमा कन्नौजिया, तारा क्षेत्री, ममता को सम्मानित किया, जबकि समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने पर नजिम, नूरजहां बेगम, रानी बंसल, किरण को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिला महिला प्रभारी सुमन पंवार ने कहा कि आज देश की उन्नति में महिलाएं भी पुरुषों जितनी भागीदार है। महिलाएं नये-नये कीर्तिमान स्थापित करके देश का नाम गौरवान्वित कर रही हैं। चाहे वह मदर टेरेसा हों, रानी लक्ष्मी बाई हों या फिर सुनीता विलियम्स या कल्पना चावला, सभी ने देश का नाम रोशन किया किया है। इसलिए आज हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। महिला समाज को दिशा देने का काम करती हैं। ऐसे में महिलाएं शिक्षित होंगी तो समाज अपने आप शिक्षित होगा। इस मौके पर करण सिंह पंवार, खुशीराम, हंसराज, हेमंत शर्मा, सोनिया आदि मौजूद रहे।