फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हमारी संस्कृति ही हमारी धरोहर : प्रेमचंद अग्रवाल

हमारी संस्कृति ही हमारी धरोहर : प्रेमचंद अग्रवाल

Mon, 19 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
हमारी संस्कृति ही हमारी धरोहर : प्रेमचंद अग्रवाल
ब्यूरो/श्यामपुर। हिंदू नववर्ष के मौके पर श्यामपुर में युवा संकल्प उन्नत हिमालय समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महिला कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के तहत विभिन्न लोक प्रस्तुतियां दी गई, और सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी था। इस अवसर पर मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी धरोहर है। इससे पहले मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि संत जोध सिंह, प्रांत सेवक प्रमुख पवन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कबड्डी, कुश्ती, योग, कराटे आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। इस दौरान महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्यामपुर में उक्त कार्यक्रम को बीती 31 दिसंबर को नववर्ष पर किया जाता था, इस बार इसे हिंदू नववर्ष पर किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए आयोजकों को बधाई भी दी। कहा कि हम सबको अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। कहा कि हमारी संस्कृति विश्व को शांति का संदेश देती है। देर रात तक चले कार्यक्रम में गायक गजेंद्र राणा व विनोद सती ने विभिन्न गीत प्रस्तुतियां दी। डॉ. सुनील थपलियाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला महामंत्री संजीव चौहान, पंकज जुगलाण, मानवेंद्र कंडारी, रवि शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कोमल नेगी, जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय, विकास सेमवाल, पारितोष बंगवाल, प्रधान शाकुंबरी बिष्ट, मैती संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी, मनीराम रयाल, प्रधान सरोप सिंह पुंडीर, राजीव थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
श्यामपुर। नव संवत्सर के अवसर पर पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन गुमानीवाला स्थित सामुदायिक केंद्र में किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की संयोजक महिला पतंजलि योगपीठ की पुष्पा मित्तल व सुनीता खंडूड़ी की अगुवाई में बच्चों व महिलाओं ने योग प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कुसुमलता शर्मा, अंजू, नीलम चमोली, कमलेश शर्मा, रूकमा व्यास, मुन्नी रावत, अनीता थलवाल, लक्ष्मी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed