फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सत्र के दौरान चप्पे चप्पे पर खाकी की नजर

सत्र के दौरान चप्पे चप्पे पर खाकी की नजर

Sun, 18 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सत्र के दौरान चप्पे चप्पे पर खाकी की नजर
भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। कल 20 मार्च से प्रस्तावित विधानसभा सत्र के लिए भराड़ीसैंण को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। विधानसभा भवन में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। भराड़ीसैंण में पहली बार राज्यपाल के अभिभाषण के देखते हुए सलामी परेड की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे स्थायी राजधानी के आंदोलन को देखते हुए इस बार सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

तीन दिनों से भराड़ीसैंण में ही डेेरा जमाए विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र सभी व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखे हुए हैं। यही नहीं चमोली जिले के डीएम आशीष जोशी, एसपी तृप्ति भट्ट, गैरसैंण की एसडीएम स्मृता परमार सहित कई आला अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। इस बार भराड़ीसैंण में सत्र कई मायनों में खास होने जा रहा है। यहां पहली बार राज्यपाल का अभिभाषण होगा, लिहाजा सलामी परेड की खास तैयारियां की जा रही हैं। इसके साथ ही गैरसैंण राजधानी आंदोलन सहित अन्य विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लाइन के लिए भराड़ीसैंण में टेंट लगाया गया है। पिछले सत्र के दौरान यहां 4 एसपी, 8 सीओ और 25 इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई थी, जबकि इस बार ड्यूटी में 5 एसपी, 11 सीओ और 30 इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया है। अन्य सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पूरे भराड़ीसैंण को दो सेक्टरों में बांट कर 95 एसआई, 20 महिला एसआई, 500 से अधिक कांस्टेबल, 4 कंपनी पीएसी, 2 एटीएस सहित यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक और जवानों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


आकर्षक रंगों से सजाया गया विधान भवन
विधानसभा के निर्माण कार्यों में लगी वीकेजे कंपनी के प्रबंधक नरेंद्र लखचौरा का कहना है कि इस बार विधान भवन को बेहतर बनाया गया है। भवन में बने कार्यालयों में दरवाजे और अन्य काम पूरे कर लिए गए हैं। सत्र के मद्देनजर विधानभवन को आकर्षक रंगों से सजाया गया है। पिछले सत्र में यहां रंगरोगन का काम नहीं हो पाया था। विधानसभा के व्यवस्थापक मयंक सिंघल भी यहां व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शाम होगी विधानमंडल दल की बैठक
मंगलवार से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए सोमवार शाम को विधानमंडल दल की बैठक आयोजित होगी। चमोली जिलाधिकारी कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सड़क मार्ग से शाम करीब साढ़े पांच बजे भराड़ीसैंण पहुंचेंगे। इसके बाद भराड़ीसैंण में ही विधानमंडल दल की बैठक आयोजित होगी। सीएम रात्रि विश्राम भी भराड़ीसैंण में ही करेंगे।


तहसील प्रशासन अलर्ट
कर्णप्रयाग। राज्यपाल के दौरे के लिए तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया है। रविवार को जिलाधिकारी आशीष जोशी, एसडीएम केएन गोस्वामी सहित अन्य अधिकारियों ने गौचर हेलीपैड पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 20 मार्च से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण होना है। राज्यपाल सोमवार को हेलीकाप्टर से गौचर हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed