{"_id":"5aae9d654f1c1b3a058b5dc8","slug":"15213932468-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजना का निर्माण रोकने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजना का निर्माण रोकने की मांग उठाई
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्राम पंचायत भेरणी के ग्रामीणों ने बराली-मिमरांणी पेयजल योजना के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल स्रोत पर पानी कम होने से गांव के अन्य तोकों में भी पानी की किल्लत हो जाएगी।
ग्राम प्रधान मंजू देवी और वन पंचायत सरपंच भरत सिंह का कहना है कि हंस फाउंडेशन की मदद से बराली-मिमरांणी पेयजल योजना का निर्माण करवाया जा रहा है, जबकि बराली तोक में प्राकृतिक पेयजल स्रोत का जलस्तर बेहद कम है। डीएम ने मामले में जल निगम के अधिकारियों से वार्ता करने के बाद ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जमन सिंह, जसपाल सिंह, महिपाल सिंह, दिनेश सिंह, रघुवीर सिंह, मुकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनीता देवी, उमा देवी और गंगा देवी आदि मौजूद थे।