फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीएम के आगमन से पूर्व प्रजमं का खुला ज्ञापन

सीएम के आगमन से पूर्व प्रजमं का खुला ज्ञापन

Sun, 18 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सीएम के आगमन से पूर्व प्रजमं का खुला ज्ञापन
श्रीनगर। शुद्ध पेयजल आपूर्ति, एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी कैंपस का निर्माण और राजकीय संयुक्त अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग के लिए आंदोलनरत प्रगतिशील जन मंच ने मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व मीडिया के माध्यम से खुला ज्ञापन जारी किया है। प्रजमं के अध्यक्ष अनिल स्वामी, जेपी पुरी, प्रवीण पांडे, चंद्रमोहन बहुगुणा, झाबर सिंह रावत, सदानंद पुरी, विनोद मैठाणी, शकुंतला राणा, मीना चंदोला व अनिता बिष्ट सहित अन्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री, गढ़वाल सांसद और क्षेत्रीय विधायक के नाम लिखे पत्र में कहा कि जनहित की मांगों पर उपेक्षा सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है। आंदोलनकारियों ने सवाल उठाया कि आलवेदर रोड परियोजना के लिए 12 हजार करोड़ और केदारनाथ धाम के लिए 700 करोड़ रुपये खुले हाथ से दिए जा सकते हैं, तो श्रीनगर, श्रीकोट व पौड़ी के निवासियों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए 12 करोड़ रुपये क्यों नहीं दिए जा सकते? एनआईटी के स्थायी कैंपस का निर्माण भूमि उपलब्ध होने के बावजूद नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना कंपनी के आगे सरकार नतमस्तक हो गई है। उन्होंने सरकार को कंपनी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश देने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed