{"_id":"5aae9a924f1c1ba7758b6308","slug":"152139252320-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र बलों की तर्ज पर अद्र्धसैनिक बलों ने उठाई वन रैंक वन पेंशन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशस्त्र बलों की तर्ज पर अद्र्धसैनिक बलों ने उठाई वन रैंक वन पेंशन की मांग
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी के सभागार में कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड की बैठक में सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक बलों व उनके आश्रितों ने विभिन्न मांगे उठाई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कल्याण अधिकारी/डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों की समस्याओं व मांगों के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से गठित कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड के अंतर्गत जनपद पौड़ी, रुद्रप्रयाग व तहसील देवप्रयाग और कीर्तिनगर के पूर्व अर्द्धसैनिकों और उनके आश्रितों की बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर पूर्व अर्द्धसैनिक ने सशस्त्र बलों की तर्ज पर वन रैंक वन पेंशन दिए जाने, एसएसबी कैटिंन को जीएसटी से मुक्त रखने, जिला स्तर पर सैनिक कल्याण बोर्ड की तर्ज पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल कल्याण बोर्ड की स्थापना करने व श्रीनगर में सीजीएचएस की सुविधा उपलब्ध करवाने आदि की मांग की गई। इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने बैठक में मौजूद पूर्व अर्द्धसैनिकों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि वह अर्द्धसैनिक बलों व उनके आश्रितों के साथ ही दिव्यांगों के कल्याण व उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन उप क्षेत्र संगठक दिलीप कुमार, पूर्व डीआईजी केसी डोभाल, राजेंद्र सिंह कपरवाण, जय सिंह रावत, सीता राम, एसएस रावत, केशवानंद बहुगुणा आदि मौजूद थे।