{"_id":"5aad7da34f1c1bbf758b5f76","slug":"15213195789-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि की नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करें काश्तकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि की नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करें काश्तकार
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान की ओर से शनिवार को उद्पाल्टा गांव में किसान गोष्ठी और कृषि उन्नति मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया।
आयोजित मेले में विधायक ने कहा कि उन्होंने कहा किसान देश का अन्नदाता है। आज कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीक आ गई हैं। ऐसे में काश्तकारों को कृषि तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने काश्तकारों से जैविक खेतों को बढ़ावा देने की बात कही। विधायक ने संस्थान के माध्यम से विकसित किए गए वाटर टैंक और पाइप लाइन का उद्घाटन किया। उन्होंने गायत्री स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लगाई प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जगमोहन सिंह तोमर ने गांव में टीएसपी के तहत कराए गए कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान के प्रभागाध्यक्ष डॉ. एनके शर्मा, ग्राम प्रधान सतपाल राय, नेवी साहिया के प्रधान मोहन लाल शर्मा, डॉ. एसएस श्रीनली, डॉ. हर्ष मेहता, अनीता चौहान, चमन सिंह राय, राजेंद्र सिंह राय, गजेंद्र सिंह राय, बीरवल सिंह राय, गुुमान सिंह आदि मौजूद रहे।