फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनएसयूआई ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

एनएसयूआई ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Tue, 29 May 2018 10:31 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
श्रीनगर। राज्य में बीएएमएस पाठ्यक्रम में शुल्क बढ़ाए जाने पर आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द निर्णय वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विवि गेट के समक्ष राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बिड़ला परिसर के विवि प्रतिनिधि अरुण नेगी ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के युवाओं को शिक्षा से दूर करने की साजिश रच रही है। सरकार ने साजिश के तहत आयुर्वेदिक मेडिकल कालेजों में 250 फीसदी शुल्क वृद्धि की है। विरोध स्वरूप एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान सत्यम कालरा, पंकज जोशी, प्रकाश, संतोष रावत, सूरज गुसाई, मानवेंद्र राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed