{"_id":"5aad7d914f1c1bc3758b6061","slug":"15213195612-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबो फेम अनुषा के गीतों पर जमकर थिरके छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबो फेम अनुषा के गीतों पर जमकर थिरके छात्र
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
दून बिजनेस स्कूल में चल रहे मैनफेस्ट के आखिरी दिन में शनिवार को बॉलीवुड की गुलाबो फेम और पार्श्व गायिका अनुषा मनी के गीतों का जादू छात्रों के सिर चढ़ कर बोला। उनके गीतों पर छात्र जमकर झूमे। मैनफेस्ट की ट्राफी मेजबान कॉलेज दून बिजनेस स्कूल के नाम रही। डीआईजी केवल खुराना ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अनुषा मनी के गुलाबो, लेजी लम्हो, दिल में जागी, मैने ये कब सोचा था, भंवरे से पूछा आदि गीत पर छात्र जमकर झूमे। डेवील्स एडवोकेट में डीबीएस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस में दून पीजी कॉलेज के छात्रों ने बाजी मारी। स्नूकर में डीबीएस प्रथम और बिजनेस प्लान में आईटीएम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केस स्टडी में ओआईएमटी ने बाजी मारी। यूटीयू के वाइस चांसलर यूएस रावत ने डॉ. सुधीर मदान और नवज्योति सिंह नेगी को बेस्ट फैकल्टी के पुरस्कार से नवाजा। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, चेयरमैन मोहित अग्रवाल, अंजुम अग्रवाल, डॉ. ज्ञानेंद्र पांडे, प्रिंसिपल डॉ. एमसी पोरवाल, डॉ. सुनील चौधरी, ललित कुमार, नवज्योति सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।