{"_id":"5aa955a84f1c1bab758b5593","slug":"15210471963-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागचुलाखाल तक निगम की बस सेवा शुरू करने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागचुलाखाल तक निगम की बस सेवा शुरू करने की कवायद
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्र नागचुलाखाल और आसपास के रोहिड़ा, कुणीखेत आदि गांवों को जल्द दिल्ली से नागचुलाखाल तक बस सेवा का लाभ मिलेगा। दिल्ली से नागचुलाखाल तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा शुरू करने को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सर्वे किया। अधिकारियों की मानें तो जल्द बस सेवा की शुरुआत की जाएगी।
गैरसैंण ब्लाक मुख्यालय से 31 किमी दूर नागचुलाखाल के लिए बस सेवाओं की कमी हैं। यहां रामनगर के नागचुलाखाल और कर्णप्रयाग से महज एक बस सेवा ही चलती है। नागचुलाखाल व्यापार संघ अध्यक्ष प्रताप सिंह बेलवाल, ग्राम प्रधान मगंल सिंह पॉलीवाल, उदय सिंह राणा, गुड्डी देवी, गबर सिंह ने बताया कि ग्रामीण लगातार दिल्ली से नागचुलाखाल के लिए बस सेवा की मांग कर रहे थे। इस पर उत्तराखंड परिवहन निगम रामनगर के अधिकारियों ने यहां सर्वे किया। परिवहन निगम रामनगर के एजीएम मोहन आर्य ने बताया कि बस सेवा के लिए निगम के पीसी तिवारी और अरशद ने मार्ग का सर्वे किया है। यहां अभी तक दिल्ली से बूंगीधार तक बस सेवा आती है, जबकि बूंगीधार से नागचुलाखाल 19 किमी है। ऐसे में इस सेवा का नागचुलाखाल तक विस्तार किए जाने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। जल्द इस मार्ग पर निगम की बस सेवा शुरू की जाएगी।