{"_id":"5aa9558e4f1c1bc4758b5637","slug":"152104716917-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रहित में चमोली का विकास जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रहित में चमोली का विकास जरुरी
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में आयोजित सम्मान समारोह में इंडियन फाउंडेशन के अध्यक्ष शौर्य डोभाल ने सामाजिक, शिक्षा, खेल, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश चीन हमारे लिए भविष्य में चुनौती है। लिहाजा सीमा से सटे चमोली जिले के विकास पर विशेष जोर देने की जरूरत है। उन्होंने पलायन पर रोक लगाने के लिए सीमा क्षेत्र के गांवों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है।
समारोह में शौर्य डोभाल ने कहा कि योजना आयोग को समाप्त कर केंद्र सरकार स्थानीय जरूरतों के हिसाब से योजनाएं तैयार कर रही है। इस दौरान सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर बिरही गांव के तारेंद्र थपलियाल, खेलो इंडिया खेलो गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली मानसी व परमजीत, शिक्षा के क्षेत्र में एपी डिमरी और डीएस पंवार, लोक संस्कृति के लिए गायककार किशन महिपाल को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, पूर्व राज्य मंत्री अजेंद्र अजय, चमोली टाइम्स के संपादक हरेंद्र प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और रोहिताष पुरोहित आदि मौजूद थे।