फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आंदोलनकारियों और पुलिस में झड़प, पुलिस का फूंका पुतला

आंदोलनकारियों और पुलिस में झड़प, पुलिस का फूंका पुतला

Wed, 14 Mar 2018 10:35 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
आंदोलनकारियों और पुलिस में झड़प, पुलिस का फूंका पुतला

विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर दस दिनों से आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारी खीम सिंह रौथाण को उठाने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम की अनशनकारी और आंदोलनकारियों से तीखी झड़प हुई। आरोप है कि इस दौरान पुलिस कर्मियों ने महिला आंदोलनकारियों के साथ धक्कामुक्की की। संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह का कॉलर खींचकर उन्हें घसीटा गया। टीम अनशनकारी को नहीं उठा सकी और उसे बैरंग लौटना पड़ा। घटना से नाराज आंदोलनकारियों ने पुलिस कर्मियों का पुतला फूंका और अभद्रता के आरोपी पुलिस कर्मियों के तत्काल निलंबन की मांग की।
बुधवार शाम करीब सवा चार बजे तहसीलदार डीएल मैठाणी और थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम अनशनकारी खीम सिंह रौथाण को उठाने रामलीला मैदान पहुंची। टीम का आंदोलनकारियों ने भारी विरोध किया। अनशनकारी खीम सिंह का कहना था कि वह मांग पूरी हुए बिना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। इस दौरान आंदोलनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। स्थायी राजधानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने बताया कि एसआई सुमित खुगशाल और अन्य कर्मियों ने महिला आंदोलनकारियों के साथ धक्का मुक्की की। आंदोलनकारियों ने बताया कि पुलिस ने नारायण सिंह का कॉलर पकड़कर घसीटा। मीडिया कर्मी पुष्कर सिंह से भी अभद्रता की गई और उनका कैमरा फेंक डाला। करीब एक घंटे तक गहमागहमी के बाद सवा पांच बजे पुलिस और प्रशासन की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से नाराज आंदोलनकारियों ने मुख्य चौराहे पर एसआई सुमित खुगशाल और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। पुतला दहन करने वालों में कृष्णा नेगी, सरोज शाह, कमला पंवार, रणजीत शाह, मंजू बिष्ट, जसवंत सिंह, राम प्रसाद उप्रेती, देवेंद्र बल्ली, वीरेंद्र जोशी, समिति के संरक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट और महामंत्री धनीराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इंसेट

आदिबदरी में जल्द शुरू होगा अनशन
आदिबदरी। स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर आदिबदरी में जल्द अनशन शुरू किया जाएगा। बाबा मोहन उत्तराखंडी विचार मंच के भुवन बरमोला, प्रकाश थपलियाल, नरेश बरमोला आदि ने गैरसैंण जाकर आंदोलन को समर्थन दिया। भुवन बरमोला ने बताया कि आदिबदरी में विचार मंच की बैठक कर जल्द क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया कर्मियों ने की निंदा
गैरसैंण/कर्णप्रयाग। बुधवार को गैरसैंण में मीडिया कर्मियों के साथ पुलिस की ओर से की गई अभद्रता की मीडिया कर्मियों ने निंदा की। पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष पिमोली, उपाध्यक्ष प्रकाश डिमरी, गोपी डिमरी, बसंत शाह, बीपी बमोला, महामंत्री दिनेश जोशी, एलपी लखेड़ा, महेश जुयाल, पुरुषोत्तम असनोड़ा, जेएस रावत, जयवीर सिंह, विनोद चंदोला आदि ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed