{"_id":"5aa19e3f4f1c1bb3758b4668","slug":"152054148319-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैतरी गांव में दोमंजिला मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैतरी गांव में दोमंजिला मकान में लगी आग
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
चकराता तहसील के कैतरी गांव में एक दोमंजिला मकान में आग भड़क उठी। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पा सके। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
गांव में चतर सिंह पुत्र केदार सिंह का दोमंजिला मकान है। दो दिन पूर्व उनके घर में एक साथ तीन शादियां संपन्न हुई है। ऐसे में इन दिनों उनके घर में बड़ी संख्या में मेहमान भी आए हुए हैं। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे दूसरी मंजिल पर बने कमरे में अचानक आग भड़क उठी। कमरे से आग की लपटें और धुआं उठने लगा। यह देख मकान में मौजूद मेहमानों में चींख-पुकार मच गई। आग लगता देख पड़ोसी भी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने पानी के सहारे आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की। करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित चतर सिंह ने बताया कि आग से कमरे में रखी एक लाख रुपये की नकदी, कपड़े, ज्वेलरी और फोन जलकर राख हो गए। नगदी समेत सभी सामान की कीमत करीब सात लाख रुपये थी। उधर, तहसीलदार चकराता कुंवर सिंह नेगी के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक पंचम सिंह नेगी और श्याम सिंह चौहान ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को भेजा जाएगा।