{"_id":"5a9ec7b64f1c1b387b8ba0b5","slug":"152035548813-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ में नहीं होगी पानी की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ में नहीं होगी पानी की कमी
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। अब बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। जल संस्थान सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के तहत बदरीनाथ के नगरीय क्षेत्र के लिए 30 लाख रुपये की मदद से पेयजल लाइन का निर्माण करेगा। चरणपादुका पेयजल स्रोत से पेयजल योजना का निर्माण होगा। बर्फ से पेयजल योजना के टेकों को कोई नुकसान न हो, इसके लिए संस्थान भूमिगत स्टोर टैंक का निर्माण करेगा। अभी तक बदरीनाथ में संचालित हो रही पेयजल योजना जीर्णशीर्ण स्थिति में है। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बीएडीपी की बैठक में जल संस्थान के अधिकारियों ने डीएम के सम्मुख कार्ययोजना रखी। डीएम आशीष जोशी ने कहा कि अधिकारी प्रस्तावित कार्यों के प्रस्ताव दस मार्च तक जिला प्रशासन को उपलब्ध करा लें।
स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम के तहत नीती घाटी के बांपा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा, जबकि ऊर्जा निगम ने महरगांव से नीती तक 11 केवी की विद्युत लाइन बिछाने का प्रस्ताव डीएम के समाने रखा। डीएम ने पर्यटन विभाग को सीमांत नीती और माणा घाटी में ट्रैक रूटों के सुधारीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सीमा क्षेत्र के विद्यालयों में लाइब्रेरी, विद्यालय भवन और शौचालय निर्माण के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि सीमा क्षेत्र में कोई भी विद्यालय शौचालय विहीन न रहे, इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर डीआरडीए के परियोजना अधिकारी प्रकाश रावत, जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. लोकेश कुमार आदि मौजूद थे।