फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर राम भरोसे सुरक्षा व्यवस्था

बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर राम भरोसे सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 06 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर राम भरोसे सुरक्षा व्यवस्था
गोपेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक भी परीक्षा केंद्र और प्रश्न पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। शिक्षा विभाग ने जिले के 108 परीक्षा केंद्रों में एक-एक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग जिला प्रशासन से की थी, लेकिन एक भी परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा कर्मी की तैनाती नहीं की गई है। चमोली जिले में 26 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं।
विज्ञापन

विकास खंड घाट, नारायणबगड़, देवाल, थराली, पोखरी, जोशीमठ, गैरसैंण और दशोली में कई परीक्षा केंद्रि आबादी से दूर है, जिससे शिक्षा विभाग को शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराना चुनौति पूर्ण बना हुआ है। परीक्षा केंद्रों में ही प्रश्नपत्रों को रखने की व्यवस्था की गई है, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए भी सुरक्षा कर्मी की तैनाती नहीं हुई है। शिक्षा विभाग के कर्मचारी ही आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार का व्यवधान दिक्कत पैदा कर सकता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला का कहना है कि जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र के लिए हमें सुरक्षा कर्मी नहीं मिला है, जिससे दिक्कतें आ रही हैं। विभाग की ओर से जिला प्रशासन से 108 सुरक्षा कर्मियों की मांग की गई थी, लेकिन एक भी सुरक्षा कर्मी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा ही प्रश्न पत्रों की सुरक्षा की जा रही है। इधर, पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट का कहना है कि संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों को परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed