{"_id":"5a9ec6d74f1c1bbb218b66db","slug":"15203552645-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह आठ से शाम आठ बजे तक खुला रहेगा केंद्रीय पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह आठ से शाम आठ बजे तक खुला रहेगा केंद्रीय पुस्तकालय
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि श्रीनगर का केंद्रीय पुस्तकालय सुबह 8 से शाम 8 बजे तक खुला रहेगा। कुलपति प्रो. एबी भट्ट के निर्देश पर प्रभारी कुलसचिव हरिमोहन ने आदेश जारी करते हुए दो कर्मचारियों की ड्यूटी पुस्तकालय में लगा दी है।
मंगलवार को छात्र संगठन आइसा ने पुस्तकालय के समय, रीडिंग रूम व पुस्तक उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों के लिए कुलपति प्रो. भट्ट से वार्ता करते हुए उन्हें हस्ताक्षर अभियान के दस्तावेज सौंपे। आइसा ने उक्त मांगों के लिए अभियान चलाया था, जिसमें 1700 छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर किए थे। वार्ता के दौरान छात्र नेताओं ने रोष जताया कि लंबे समय से पुस्तकालय खुलने का समय सुबह 8 से शाम 8 बजे तक करने की मांग की जा रही है, जिस पर कुलपति ने बताया कि पुस्तकालय खुलने का समय बढ़ा दिया गया है। आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सचिव अतुल सती और नगर अध्यक्ष शिवानी पांडेय ने बताया कि एक अप्रैल से विवि में अंग्रेजी समाचार पत्र व पत्रिकाएं उपलब्ध हो जाएंगी। साथ ही चौरास में पुस्तकालय के लिए नए भवन की स्वीकृति मिल गई है। वहां बीकॉम की किताबें रखी जाएंगी। वार्ता में कपूर सिंह, अजय शाह, अंकित उछोली, राहुल राणा, पंकज बिष्ट व अमन आदि शामिल थे।