{"_id":"5a9ec6d54f1c1b5e6e8b8d4b","slug":"152035526212-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार में आया व्यक्ति बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार में आया व्यक्ति बहा
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। भागीरथी पर स्थित बेली घाट में अंतिम संस्कार के दौरान पांव फिसलने से एक व्यक्ति नदी में बह गया। पुलिस व एसडीआरएफ व्यक्ति को नदी में तलाश कर रही है। क्षेत्र में दो दिनों के भीतर नदी में दो व्यक्ति बह गए हैं।
मंगलवार दोपहर को अंजनीसैंण क्षेत्र स्थित गराकोट गांव से ग्रामीण मृतक का अंतिम संस्कार करने देवप्रयाग आये थे। यहां भागीरथी तट स्थित बेलीघाट में अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग नदी में स्नान करने करने लगे। स्नान के दौरान जगदीश बगियाड़ी (42) पुत्र स्व. कृपाल सिंह बगियाड़ी पांव फिसलने से तेज धारा की चपेट में आ गया। थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि उक्त व्यक्ति की तलाश में पुलिस व एसडीआरफ की टीम जुटी हुई है। वहीं तीन दिन पूर्व रविवार को भी पूजा के दौरान एक तीर्थ पुरोहित गंगा में बह गया था।
घाटों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
देवप्रयाग। घाटों पर पूजा के दौरान बहने की घटनाओं पर स्थानीय निवासियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाने के लिए पालिका प्रशासन के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार कहा गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।