{"_id":"5a9ec6cc4f1c1bb5568b74bb","slug":"152035525320-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैतासी और गोदी मोटर मार्ग निर्माण के लिए क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैतासी और गोदी मोटर मार्ग निर्माण के लिए क्रमिक अनशन जारी
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। डागर-रैतासी और कोठार-गोदी-चौंरी मोटर मार्ग के निर्माण की मांग के लिए स्थानीय निवासियों का क्रमिक अनशन/धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर जनता ने लोनिवि कीर्तिनगर खंड की उदासीनता पर रोष जताया।
सोमवार से विकास खंड कीर्तिनगर के थाती डागर, रैतासी और कोठार के ग्रामीणों सारपेंद घटपुल (कोठार मार्ग के प्रारंभिक बिंदु) में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लोकेंद्र नेगी, ग्राम प्रधान थाती डागर आषाड़ी देवी, प्रधान रैतासी निर्मला देवी और प्रधान कोठार मकानी देवी के नेतृत्व में आंदोलन शुरू कर दिया है। धरना दे रहे आंदोलनकारियों ने कहा कि एक साल पूर्व उक्त मोटर मार्गों का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिसे कुछ समय बाद बंद कर दिया। ग्रामीणों ने दोनों मोटर मार्गों का सर्वेक्षण के अनुसार निर्माण, काश्तकारों को भूमि का मुआवजा, आवासीय भवनों के आगे पुश्ता निर्माण, नौलीपाणी से जीआईसी पीपलीधार तक मोटर मार्ग और दोपिन तोक से पोथ मोटर मार्ग निर्माण की मांग की गई। मंगलवार को भौ सिंह राणा, आलम सिंह, आन सिंह, गंभीर सिंह व चंद्रमोहन क्रमिक अनशन पर बैठे। जबकि मोर सिंह, दीवान सिंह, दलबीर सिंह, कमलेश फोंदणी, गणेश प्रसाद, जसवंत सिंह, दरम्यान सिंह, ओम प्रकाश, मनी राम, नरेंद्र व रुकम सिंह आदि ने समर्थन में धरना दिया।