{"_id":"5a9ec6c44f1c1b013e8b5753","slug":"15203552454-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर और पौड़ी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर और पौड़ी ने जीते मैच
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। प्रथम राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। उद्घाटन मैच में एलएनआईपी ग्वालियर (मध्य प्रदेश) ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आक्रांता क्लब देहरादून को 3-0 से हराया। जबकि दूसरे मैच में यंग स्टार पौड़ी ने दून स्टार फुटबाल क्लब देहरादून को 2-1 से पराजित किया।
श्रीनगर के जीआईएंडटीआई मैदान में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मंगलवार दोपहर बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. एबी भट्ट ने किया। पहला मुकाबला एलएनआईपीई ग्वालियर व आक्रांता फुटबाल क्लब देहरादून के मध्य हुआ। ग्वालियर की टीम शुरू से ही विपक्षी टीम पर हावी रही। ग्वालियर के सौरभ रावत ने पहले हॉफ के दूसरे मिनट में गोल दाग दिया। आक्रांता ने संघर्ष करने की कोशिश की। उन्हें कई बार मौका मिला, लेकिन गोल में नहीं बदल पाए।
मैच के 27 मिनट में ग्वालियर के सोनम ने एक और गोल दाग दिया, जिससे आंक्राता के खिलाड़ी दबाव में आ गए। मैच के 52 वें मिनट में डीके ने टीम के लिए तीसरा गोल किया। ग्वालियर के खिलाड़ियों के बेहतर समन्वय के समक्ष आक्रांता के खिलाड़ी टिक नहीं पाए। दूसरा मुकाबला दून स्टार फुटबाल क्लब देहरादून और यंग स्टार क्लब पौड़ी में हुआ। मैच के शुरुआती 10 मिनट में पौड़ी के दीपक ने एक गोल ठोका। इसके 10 मिनट बाद देहरादून के प्रवीण ने गोलकर मैच को बराबरी पर ला दिया। निर्धारित 90 मिनट तक मैच 1-1 से बराबर रहा। इसके बाद 15 मिनट का एक्सट्रा टाइम दिया गया। अतिरिक्त समय में पौड़ी को पेनाल्टी मिल गई। रैफरी के निर्णय से असंतुष्ट देहरादून की टीम ने ऐतराज जताया। जिसे खारिज कर दिया गया। पैनाल्टी शूट में पौड़ी के अभिषेक ने फुटबाल को गोल पोस्ट में डाल दिया। पौड़ी 2-1 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता मेें सुरेंद्र रावत व बीरेंद्र बिष्ट मैच रेफरी, ललित मोहन बिष्ट, राजेंद्र रावत, सत्यदर्शन रावत व योगेंद्र पटवाल लाइनमैन और विक्रम रावत मैच कमिश्नर की भूमिका में हैं। इस मौके पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव सुनील रावत, आयोजन सचिव गिरीश पैन्यूली, संजय गुप्ता और महेश गिरि आदि मौजूद थे।
ओकारो रहे आकर्षण का केंद्र
श्रीनगर। पौड़ी की टीम में शामिल पेरु के खिलाड़ी ओकारो मैच का आकर्षण रहे। ओकारो दिल्ली के एक फुटबाल क्लब से खेलते हैं। हालांकि ओकारो कुछ खास नहीं कर पाए।