{"_id":"5a95c1bc4f1c1b512f8b4a38","slug":"15197641244-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलरों और उपभोक्ताओं ने किया जिला पूर्ति निरीक्षक का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलरों और उपभोक्ताओं ने किया जिला पूर्ति निरीक्षक का घेराव
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/त्यूनी।
राशन डीलरों और उपभोक्ताओं ने जिलापूर्ति निरीक्षक का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने क्षेत्र में अनियमित राशन आपूर्ति का आरोप लगाया। व्यवस्था में सुधार न आने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिला पूर्ति निरीक्षक के आश्वासन पर उपभोक्ता शांत हुए।
जिला पूर्ति निरीक्षक विपिन कुमार ने मंगलवार को अटाल, सावड़ा, त्यूनी स्थित खाद्य गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपनिरीक्षक चकराता को समय-समय पर गोदामों के निरीक्षण के निर्देश दिए। त्यूनी स्थित गोदाम में जिला पूर्ति निरीक्षक के पहुंचते ही क्षेत्र के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक का घेराव कर हंगामा किया। कहा क्षेत्र में दो-दो माह के अंतराल में राशन पहुंचता है। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है। शिकायत के बाद भी क्षेत्र में राशन की अनियमित आपूर्ति हो रही है। समय पर राशन नहीं मिलने से सबसे ज्यादा खामियाजा बीपीएल परिवारों को उठाना पड़ता हैं। घेराव करने वालों में भाटगढ़ के प्रधान लायकराम शर्मा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एनएस पंवार, आत्माराम, बिट्टू, धर्मानंद, महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, इंदराम, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।