फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में दिखेगी उतराखंड की झलक

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में दिखेगी उतराखंड की झलक

Wed, 28 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में दिखेगी उतराखंड की झलक
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में देश-दुनिया से जुटने वाले योग साधक उत्तराखंड के संगीत और लोक नृत्य से भी रूबरू हो सकेंगे। बीटल्स फेस्टिवल में इंग्लैंड का दि फेब फॉर ग्रुप बैंड अपनी प्रस्तुति से महोत्सव में चार चांद लगाएगा। योग महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे।
स्वर्गाश्रम स्थित चौरासी कुटिया में एक से आठ मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव और बीटल्स फेस्टिवल की तैयारियों को पर्यटन विभाग व जीएमवीएन अमलीजामा पहनाने में जुटा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बीएस नेगी के मुताबिक स्वर्गाश्रम स्थित चौरासी कुटिया में एक मार्च की सुबह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री हरक सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल संयुक्तरूप से महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र योगासनों का प्रदर्शन करेेंगे। आठ दिन तक चलने वाले महोत्सव में स्थानीय लोक कलाकार उत्तराखंड के लोक नृत्य और धार्मिक यात्राओं पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा बीटल्स बैंड ग्रुप में ऋषिकेश आने के 50 वर्ष पूर्ण होने पर दि फेब फॉर ग्रुप की बैंड की प्रस्तुति से भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन

अपर सचिव पर्यटन ने किया तैयारियों का निरीक्षण
अपर सचिव पर्यटन व एमडी जीएमवीएन ज्योति नीरज खैरवाल ने मंगलवार शाम अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर मुनिकीरेती स्थित गंगा रिसोर्ट में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने पर्यटन व निगम अधिकारियों से तैयारियों का फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 तक लगभग 300 रजिस्ट्रेशन
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में शामिल होने के लिए अभी तक जीएमवीएन में करीब 300 देसी-विदेशी योग जिज्ञासु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक बीएस नेगी ने बताया कि अभी अन्य काउंटरों से रजिस्ट्रेशन की संख्या नहीं मिली है। इसके साथ ही ट्रैवल एजेंट से भी बुकिंग आनी अभी बाकी है। बहरहाल 27 फरवरी तक 300 जिज्ञासुओं को रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

महोत्सव में छात्र-छात्राओं के लिए छूट
इंटरनेशनल योगा वीक में जीएमवीएन ने छात्र-छात्राओं के लिए शुल्क में विशेष छूट दी है। निगम के गंगा रिसार्ट में विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन का शुल्क 250 रुपये तय किया गया है। जबकि सामान्य शुल्क रोजाना 600 रुपये है।
महोत्सव में ये होगा खास
- 1 मार्च को उत्तराखंड के लोक वाद्ययंत्रों के साथ संगीत की प्रस्तुति। नंदादेवी राजजात यात्रा पर कार्यक्रम और प्रेम जोशवा एंड बैड की प्रस्तुति।
- 2 मार्च को मथुरा वृंदावन ग्रुप की ओर से फूलों की होली।
- 3 मार्च को भोर सोसाइटी की ओर से इंडो-वेस्टर्न फोक पेशन कार्यक्रम और मोना भट्ट की प्रस्तुति।
- 4 मार्च को जौनसारी लोकनृत्य और इंग्लैंड के दि फेब फॉर ग्रुप की ओर मॉक बीटल्स ट्रिब्यूट बैंड की प्रस्तुति।
- 5 मार्च को खुशी आनंद की प्रस्तुति, दि फेब फॉर ग्रुप का बैंड शो और इंदिरा नाइक की टीम की प्रस्तुति।
- 6 मार्च को दि फेब फॉर ग्रुप और विमल बावरा की प्रस्तुति।
- 7 मार्च को छोलिया नृत्य, स्टूडेंट रॉक बीटल्स कार्यक्रम और सुस्मित सेन व उनकी टीम की प्रस्तुति।
- 8 मार्च को स्वामी रामदेव की ओर से योगा सीजन पर कार्यक्रम, शोर घाटी पिथारौगढ़ लोक नृत्य की प्रस्तुति व स्टूडेंट रॉक बीटल्स ट्रिब्यूट कार्यक्रम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed